फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बच्चों में तेज बुखार और सांस की तकलीफ बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मौसम में बदलाव, धूल और प्रदूषण का असर बच्वों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। मेडिकल कॉलेज के शिशु व बाल रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना तेज बुखार और सांस की तकलीफ वाले 130-150 बच्चे आ रहे हैं। कुछ में उल्टी-दस्त व झटके की भी शिकायतें मिल रही हैं। डाॅक्टर बच्चों के तीमारदारों को जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। गंभीर हालत वाले बच्चों को वार्डों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मंगलवार दोपहर 12:30 बजे तक शिशु व बाल रोग विभाग की ओपीडी में 130 बच्चे पहुंचे थे। बाद मेंयह संख्या 150 के पार पहुंच गई। 10 बच्चों में सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार, उल्टी-दस्त की शिकयत मिली। उनकी स्थिति गंभीर देखते चिल्ड्रेन व पीआईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। पुरानी बिल्डिंग में बच्चा वार्ड फुल है। 25 बेड पीआईसीयू वार्ड में भी 23 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. आयुषी ने बताया कि मौसम में हर रोज हो रहे परिवर्तन और प्रदूूषण से बच्चों में तेज बुखार, झटके आने, सांस लेने में तकलीफ, जुकाम व उल्टी दस्त कर शिकायतें मिल रही हैं। कुछ की गंभीर हालत देखते हुए वार्डों में भर्ती भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

00000
ऐसे करें बचाव:-
- बच्चों को धूल,प्रदूषण से दूर रखें।
- तेज धूप आदि में जाने से रोकें।
-पीड़ित बच्चे को डाक्टर की सलाह के अनुसार दवा दें।
- परेशानी बढ़ने पर देरी किए बिना डाॅक्टर की सहायता लें।
- बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह की लापरवाही न होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें