मंसाछापर। क्षेत्र के अर्नहवा स्थित दुदही दुर्गा स्थान परिसर में दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेला का शुक्रवार की देर शाम समापन हो गया। इसमें कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबला शुक्रवार की देर शाम हेतिमपुर और बगहा बिहार की टीमों के बीच खेला गया। दो पारी के इस रोमांचक मैच में हेतिमपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 अंकों के साथ बगहा को 26 अंकों से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबला का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फूलबदन चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम हेतिमपुर को ट्रॉफी और उपविजेता टीम बगहा को कप व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीरी गोड़, हरी प्रसाद गोड़, पूर्णवासी गोड़, रामेश्वर यादव, शिवपूजन चौहान आदि मौजूद रहे।