फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: होटल प्रबंधकों के साथ बैठक कर दिए जरूरी निर्देश

Thu, 26 Mar 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील कार्यालय में बुधवार को एसडीएम ने होटल प्रबंधकों के साथ बैठक की। इसमें कुशीनगर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कांक्लेव की तैयारियों पर चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने कुशीनगर और कसया के करीब 10 होटलों को कांक्लेव में आने वाले मेहमानों के ठहरने और व्यवस्थाओं के लिए चिन्हित किया गया है। इन सभी चिन्हित होटलों को जगमग झालर की रोशनी से सजाएं। उन्होंने सभी होटलों को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखने और भोजन, पानी सहित सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि 31 मार्च से तीन अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रमों के दौरान एलपीजी सहित सभी जरूरी सामानों का पर्याप्त स्टॉक रख लें। उन्होंने बताया कि कुशीनगर बुद्ध मार्ग पर सड़क किनारे की सभी बाउंड्रीवाल को गुलाबी रंग से रंगा जाएगा।
इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नगरपालिका परिषद कुशीनगर की ईओ अंकिता शुक्ला, वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि, लेखपाल निलेश रंजन राव, डॉ. शैलेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें