फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो से तीन दिन तक भारी बारिश के आसार, सुहाना होगा मौसम

Mon, 30 Jun 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में रविवार को सुबह करीब 10 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश हुई। शहर में करीब एक घंटे तक हुई इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश नहीं होने से लोग बीते एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से परेशान थे।
विज्ञापन

बारिश के बाद मौसम सुहाना होगा गया। आगे दो से तीन दिनों तक जिले में बारिश होने की संभावना है। मानसून शुरू होने के बाद से ही जिले के अलग-अलग हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। लेकिन शहर में बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए थे।
धूप नहीं निकलने के बाद भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। सुबह करीब करीब दस बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में मौसम का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो से तीन दिन तक जिले में बारिश होने की संभावना है। उधर बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी। मटिहनिया के विमलेश यादव ने बताया कि वे पंपिंग सेट से धान की रोपाई कर चुके थे, लेकिन बारिश समय पर राहत बनकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें