पडरौना। उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ पसर गया, जिससे लोगों आवागमन में थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी। किसान धान की फसल के लिए यह मौसम अनुकूल बता रहे हैं। मौमस विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक जिले में बारिश होने की संभावना जताई है।
बुधवार की सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई। उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ा, लेकिन सुबह नौ बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। दोपहर करीब एक बजे आसमान में अचानक काले बादल छा गए और करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को उमस से राहत मिल गई। वहीं हल्की बारिश होने से शहर के सुभाष चौक, कोतवाली रोड, कॉलेज रोड, बेलवाचुंगी रोड पर कीचड़ पसर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन का डर बना रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने और जिले में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने कहा कि जिले में मानसून सक्रिय है।