फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झमाझम बारिश ने दी राहत... आंधी से आफत, थम गईं राहें

Sat, 31 May 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार की दोपहर राहत मिली। दोपहर करीब डेढ़ बजे मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवा के साथ ओलावृष्टि के बीच झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं कसया तहसील क्षेत्र में तेज आंधी से हाईवे पर कई जगह पेड़ गिरने से जहां आवागमन बाधित हुआ। वहीं लोगों को बिजली कटौती से भी जूझना पड़ा। कसया के सपा रोड पर तेज आंधी के चलते पेड़ टूटकर एक ई-रिक्शा पर गिर गया, जिससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। कसया क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई।
बीते दिनों करीब एक सप्ताह से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में काले बादल छाने के साथ पडरौना शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे चारों तरफ अंधेरा छा गया। इस बीच झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। कसया/सपहा प्रतिनिधि के अनुसार, कसया तहसील क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसमें जगह-जगह सड़क पर उखड़कर पेड़ गिर पड़े। इस दौरान हाईवे पर पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन घंटों बाधित रहा।
विज्ञापन

कसया-सपहा मार्ग पर निजी स्कूल के पास तेज आंधी चलने से करीब 10 पेड़ उखड़कर हाईवे पर गिर गए। इससे आवागमन के बाधित होने के साथ सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। सपहा रोड स्थित एक पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, एनएच-28 के मां कोटेश्वरी देवी प्रेमवलिया चौराहे के पास हाईवे पर में पेड़ गिरने से हाईवे के एक लेन पर आवागमन बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके अलावा प्रेमवलिया के टोला विशुनपुरा स्थित मां काली मंदिर के पास लगे पुराना नीम का पेड़ टूट कर मंदिर भवन पर गिर गया। इससे मंदिर पूरी तरह से जमींदोज हो गया। पकवा इनार प्रतिनिधि के अनुसार, उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार दोपहर बाद करीब 12:45 बजे तेज हवा, आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। पहले हवा की रफ्तार कम थी, लेकिन धीरे-धीरे वह काफी तेज हो गई। इसमें बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में सीमेंट शीट का शेड उड़ गया। परिसर में छोटे पेड़ भी उखड़ गए। काॅलेज के बाहर पटरी पर फास्ट फूड के ठेले पलट गए, सामान पटरी पर फैल गया। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को दोपहर बाद बाजार समेत आसपास के लालाछपरा, भटवलिया, धोधरही आदि जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शनिवार दोपहर बाद बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, हफ्ते भर से उमस भरी गर्मी और तपती धूप से लोग परेशान हो गए थे। शनिवार की दोपहर अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और धूल भरी आंधी के बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं लगातार सिंचाई से परेशान सब्जी और गन्ने की फसल लगाने वाले किसानों को इस बारिश से काफी राहत मिली है। तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार, तेज आंधी और बारिश से महासोन गांव के मुख्य मार्ग स्थित उदय यादव के छप्पर पर बिजली का पोल एवं नीम का पेड़ उखड़ कर गिर गया। थोड़ी दूर पर स्थित मुनेब तिवारी के फूस की झोपड़ी पर नीम का पेड़ गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें