फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फीडर की सीटी जलने से 12 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 30 May 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र रामपुर कोटवा के खैरटिया फीडर में तकनीकी खराबी के चलते भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। सुबह छह बजे कटी बिजली शाम छह बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन

खैरटिया फीडर का सीटी जलने से शुक्रवार की सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पूरे दिन बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान हो उठे। लोग हाथ से पंखे डोलाकर खुद को गर्मी से बचने की जुगत करते रहे। पेड़ की छांव तलाश कर किसी तरह शाम होने का इंतजार किया। केंद्र पर जानकारी लेने पर यही बताया जाता रहा कि फाॅल्ट ठीक किया जा रहा है। 12 घंटे बाद शाम छह बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। सीटी जलने के चलते भीषण गर्मी में पांच हजार उपभोक्ता 12 घंटे उमस में बिताने के लिए मजबूर रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ रूपेश कुशवाहा ने बताया कि फीडर की सीटी जलने के चलते बिजली सप्लाई बाधित रही। उपकरण पडरौना से मंगाकर लगाने के चलते समय अधिक लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें