फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 मई तक लू का अलर्ट: 48 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Sun, 24 May 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने 28 मई तक हीट वेव जारी रहने और तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। रात के तापमान में भी राहत नहीं मिलने से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। इसे देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की एडवायजरी का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन और हृदय व श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों, धूप में काम करने वाले श्रमिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और अधिक पसीना आने पर ओआरएस, नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थों का सेवन करें। बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें तथा टोपी, छाता या स्कार्फ का प्रयोग करें। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने लोगों से शराब, अधिक चाय-कॉफी और भारी भोजन से बचने की अपील करते हुए हल्का एवं संतुलित भोजन तथा फलों का सेवन बढ़ाने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें तथा परिवार के बुजुर्गों का नियमित हालचाल लेते रहें। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति में शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ना, बेहोशी, भ्रम की स्थिति, तेज धड़कन, पसीना बंद होना या दौरे पड़ने जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे गंभीर स्थिति मानते हुए तत्काल नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराएं। आपात स्थिति में नागरिक एम्बुलेंस सेवा 108, मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन परिचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 अथवा 05564-240590 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें