फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 Sep 2016 11:44 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
हाटा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली के परिसर में अपनी छह मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री डॉक्टर दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार जब तक हम लोगों की सभी मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी पिछले 12 दिनों से रिजवी समिति की संस्तुतियों को लागू करने, आशा बहुओं को उचित मानदेय दिलाने, स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की तरह से सुविधाएं देने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर है।  इस दौरान डॉक्टर पिंकी जोशी, डॉक्टर मनीषा तिवारी, डॉक्टर वीपी दीक्षित, डॉक्टर शम्भू कुशवाहा, डॉक्टर प्रियंका, डॉक्टर नीलोफर, सुमन, अनुपम, मनीष, अनीता, कविता, बबिता, चंद्रप्रभा, नीतू त्रिपाठी आदि संविदा कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें