मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के अकबरपुर गांव में बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु मेला का आयोजन हुआ। इसमें 452 मवेशियों का निशुल्क इलाज कर पशुपालकों को दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
पशु आरोग्य मेला का शुभारंभ बीजेपी मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार व नित्यानंद पांडेय ने किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. तान्या सिंह ने कहा कि पशुओं को कोई भी बीमारी हो, तो तत्काल उसे नजदीकी पशु अस्पताल पर ले जाएं। सही समय पर इलाज हो जाए तो हर बीमारी ठीक हो जा सकती है। इस शिविर में विभाग की सरकारी योजना के बारे पशुपालकों को बताया। इसके बाद शिविर में आए कुल 452 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर पशुपालकों को दवाएं वितरित की गई। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि खुर्शीद आलम आदि मौजूद रहे।