फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना मान्यता के विद्यालय संचालित का करने का आरोप

Fri, 25 Oct 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के मोतीछापर के ओमप्रकाश गुप्ता ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। बिना मान्यता के विद्यालय संचालित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि विद्यालय की मान्यता कक्षा आठवीं तक है, लेकिन नौवीं व 12वीं की कक्षाएं भी संचालित हो रही हैं। पूर्व में बीईओ ने हाईस्कूल और इंटर की कक्षाओं का संचालन बंद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, एक सप्ताह बाद कक्षाओं का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान इस विद्यालय में बिना मान्यता के कक्षाओं का संचालन मिला था। उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है। पुन: कक्षाएं संचालित होने की सूचना मिली है। शीघ्र ही जांच कराकर स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें