फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वास्थ्य टीम ने की मेडिकल स्टोर की जांच, लगाया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर शुक्रवार को कस्बे के एक मेडिकल स्टोर की जांच की। हालांकि प्रथम दृष्टया जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। आगे की जांच तक के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान में ताला बंद करवा दिया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन गुप्ता की अगुवाई में पहुंची टीम ने मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। टीम ने कागजात सहित अन्य गतिविधियों की छानबीन की। जांच के दौरान कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे मेडिकल स्टोर मेंे अवैध अस्पताल होने की पुष्टि हो। जांच टीम ने दुकान के पीछे एक कमरे की भी तलाशी ली। हालांकि वहांं कोई मरीज नहीं मिला। फिर भी संदिग्ध मानते हुए दुकान में दुकानदार से ही ताला बंद करा दिया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मेडिकल स्टोर की जांच की गई है। मौके पर कोई मरीज या असामान्य गतिविधियां नहीं मिली। फिर भी संदिग्ध मानते हुए दुकान बंद कराते हुए, कागजात तलब किया गया है। पूरी जांच के बाद यदि कोई गड़बड़ी मिलती है, तो कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें