फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वास्थ्य टीम ने की खसरा पीड़ितों की जांच

Tue, 12 Dec 2023 12:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम ने की खसरा पीड़ितों की जांच
विज्ञापन


पडरौना। तुर्कपट्टी क्षेत्र के बसडीला पांडेय के एक कई परिवारों में खसरे का प्रकोप है। सोमवार को पहुंची स्वास्थ्य टीम ने चेचक पीड़ित लोगों का परीक्षण कर पीड़ितों को जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस गांव के कमलावती, शिवांश, बिन्दा देवी, आकृति यादव, अंशिका यादव, अनुष्का, संध्या देवी, दुर्गावती और संजू देवी बीते एक पखवारे से खसरे से पीड़ित हैं। इनके अलावा कुछ अन्य परिवार के सदस्य भी चेचक ग्रसित बताये जा रहे हैं। ग्राम प्रधान माधुरी पांडेय ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। उनकी सूचना पर सोमवार को गांव पहुंचे डॉ. विकास गुप्ता, मलेरिया इंस्पेक्टर महेश नरायन सिंह, फार्मासिस्ट उपेंद कुमार सिंह, विपिन कुमार ने पीड़ितों का टीकाकरण कर इलाज किया। टीम ने पीड़ित सहित अन्य गांव के लोगों को गंदगी से बचने के साथ ही इस रोग से बचाव के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें