पिपरा बुजुर्ग गांव की दलित बस्ती में बुखार और जलजमाव की जांच करते बीडीओ अखंड प्रताप और स्वास्थ्
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पिपरा बुजुर्ग गांव की दलित बस्ती में कई बच्चों के बीमार होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को बीडीओ अखंड प्रताप और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। जांच के दौरान टीम को केवल एक बच्चा बुखार से पीड़ित मिला, जबकि अन्य बच्चे स्वस्थ पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर घर जाकर बच्चों की जांच किया लेकिन कोई बीमार नहीं मिला। ग्रामीणों ने गांव में गंदगी, जाम नालियों और जलनिकासी की समस्या को बीमारी फैलने का कारण बताते हुए नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर बीडीओ अखंड प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने सफाई कर्मियों को जाम नालियों की सफाई कराने तथा जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बीडीओ के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों ने सफाई किया। बीडीओ ने दो दिनों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। संवाद