पडरौना। जिले भर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार का मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई। चिकित्सकों ने मरीजों को मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर लोगों को बचने के लिए परामर्श दिया। इस दौरान केंद्रों पर सैकड़ों विभिन्न रोगों के मरीजों की जांच भी हुई।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज में लगे आरोग्य मेले में रविवार को 65 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. संतोष कुमार नायक ने बताया कि मौसम परिवर्तन होने से बुखार के मरीज आ रहे हैं।
भरपटिया के संतोष कुशवाहा, अहिरटोली के संतोष यादव, डम्मर छपरा के हरेंद्र पासवान, ,इमिलिया के सुरेंद्र प्रसाद के शुगर की जांच की गई और उन्हें जरूरी सलाह देते हुए दवाएं दी गई। भटवलिया के विकास,दिव्या , रोशनी, ,रागिनी ,सावित्री को वायरल फीवर से पीड़ित थे।
लैब टेक्नीशियन तृप्ति ने बताया कि मेले में शुगर के 12, चर्म रोग के 10, टाइफाइड के आठ मरीजों की जांच हुई। इसके अलावा पांच मरीजों की पेशाब,तीन की मलेरिया बुखार व दो मरीजों की टीबी की जांच की गई।
उजारनाथ संवाद के अनुसार, क्षेत्र के नया प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में रविवार को लगे आरोग्य मेले में डॉ. संजय कुमार ने खासी,बुखार,पेटदर्द सहित विभिन्न रोगों का इलाज व परीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि आरोग्य मेले में सर्दी,खासी,सहित वायरल बुखार से पीड़ित मरीजो की संख्या अधिक रही।केंद्र पर 36 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेले में अधीक्षक डा.हिमांशु मिश्रा, डॉ.संजय कुमार, बीपीएम परवीन कुमार राय, वाहिद हुसैन, निधि, नीरु, दीपशिखा, नेहा गौतम, मीना शर्मा आदि मौजूद रहीं।
00000