फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत स्वास्थ्य कर्मी के बेटे ने मचाया उत्पात

Sun, 28 Oct 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
नशे में उत्पात
विज्ञापन

सीएचसी रामकोला पर रविवार की रात स्वास्थ्य कर्मी के बेटे ने नशे में जमकर उत्पात मचाया। ईंट-पत्थर फेंक कर गेट पर लगे शीशे को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कर्मचारी आवास के फाटक पर भी ईंट-पत्थर फेंके। 

विज्ञापन


युवक के उत्पात से स्वास्थ्य कर्मी परेशान हो गए। इतना ही नहीं अस्पताल में पहुंचे मरीज और तीमारदार भी परेशान हुए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर एस के विश्वकर्मा ने मामले की सूचना रामकोला पुलिस को दी।

इसी बीच जब तक पुलिस पहुंची नशे में धुत युवक छत पर चढ़ गया और ईंट पत्थर फेंकने लगा जिससे पुलिस भी दंग रह गई। स्वास्थ्य कर्मी महिला ने भी बेटे की करतूतों की कहानी पुलिस कर्मियों से बयां की। 
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मामले की सूचना सीएमओ से की है। पुलिस ने बताया कि नशा उतरने के बाद युवक को एक बार समझाया जाएगा। यदि उसके बाद भी नहीं माना तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें