फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानसिक रोगियों की नियमित काउंसिलिंग कराए स्वास्थ्य विभाग

Sun, 12 Oct 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। स्वशासी मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर परिसर में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हुआ। इसमें शिविर आयोजित कर 452 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कर सांसद ने सीडीओ के साथ वहां लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि भागदौड़ भरे जीवन में ज्यादातर लोग मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। उनके स्वयं पर ध्यान नहीं देने से वे अवसाद के शिकार हो जा रहे हैं। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नियमित काउंसिलिंग कर उपचार की व्यवस्था करनी चाहिए। इसके बाद क्लीनिकल साइकोलिस्ट अमृता कुमारी और मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता योगिता कुशवाहा ने संबोधित कर मानसिक रोग के लक्षण और उपचार के उपाय बताए।
इसके बाद शिविर में दो दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र देकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सदर विधायक मनीष जायसवाल, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरके शाही, नोडल एसीएमओ डॉ. एसएन त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार आदि ने संबोधित किया। अंत में सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। शिविर का संचालन शिक्षक अनूप मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें