फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल वाहन चालकों का बनेगा स्वास्थ्य कार्ड, परिवहन विभाग कराएगा जांच

Fri, 15 Aug 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। निजी स्कूलों के वाहन चालकों पर अब संभागीय परिवहन विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने चालकों का शारीरिक परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले में दो जगह कैंप लगाए जाएंगे। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन डॉक्टर चालकों का स्वास्थ्य जांच कर उनका स्वास्थ्य कार्ड बनाएंगे। इस स्वास्थ्य कार्ड को हर छह माह पर अपडेट भी किया जाएगा।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार जिले में करीब 1500 स्कूली वाहनों का पंजीयन है। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के सुरक्षित सफर के लिए विभाग ने सख्त कदम उठाया है। अब परिवहन विभाग स्कूल वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य कार्ड बनाने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
यह पहल स्कूल वाहन चालकों के स्वास्थ्य की जांच करने और यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि वे बच्चों को सुरक्षित रूप से परिवहन करने में सक्षम हैं। परिवहन विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य कार्ड में चालकों के स्वास्थ्य की जानकारी होगी, जैसे कि उनकी दृष्टि, सुनने की क्षमता और शारीरिक फिटनेस आदि। यह जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाएगी। स्वास्थ्य कार्ड के अलावा, परिवहन विभाग स्कूल वाहन चालकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू करेगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में चालकों को बच्चों की सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन प्रतिक्रिया के बारे में सिखाया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी की जा रही है। एआरटीओ मोहम्मद अजीन ने बताया कि जिले में स्कूल वाहनों का संचालन कर रहे चालकों के स्वास्थ्य कार्ड बनाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें