फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थार से कर रहे थे स्टंटबाजी, 23 हजार का किया चालान

Fri, 15 Aug 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पनियहवा पुल पर स्टंटबाजी करते युवक। स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
पडरौना। खड्डा थाना के पनियहवा पुल पर थार से स्टंटबाजी कर रील बनाने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस इस मामले में थार का 23,500 रुपये का ई-चालान किया है। स्टंटबाजों की पहचान करने में जुटी है। कुशीनगर जिले में स्टंटबाजों पर हो रही कार्रवाई बेअसर साबित हो रही है। बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले को जोड़ने वाले पनियहवा पुल पर थार जीप की छत पर पांच और थार के अंदर दो युवक बैठे हैं।
विज्ञापन

एक युवक के पास कैमरा भी है, थार जीप के छत पर बैठकर स्टंट करने वाले युवक कुशीनगर जिले के बताए जा रहे हैं। थार पर कुशीनगर का ही नंबर है। इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने 23,500 का ई-चालान किया है। खडडा थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि ई चालान कर स्टंटबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें