फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हेल्थ एटीएम खराब, बाहरी दवा से भी जेब ढीली

Thu, 06 Feb 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। सीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगने के बाद से ही बंद पड़ी है। लाेगों को अब तक सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया है। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के चलते गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टर की मांग के साथ हेल्थ एटीएम चालू कराने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से सीएचसी प्रभारी मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। इतना ही नहीं उन्हें बाहर की दवा भी लिखी जा रही है, जिससे लोगों की जेब भी ढीली हो रही है।
एक रुपये की पर्ची पर इलाज की उम्मीद लिए आने वाले लोगों को जांच और इलाज के नाम पर जेब ढीली करनी पड़ रही है। ओपीडी से लेकर अस्पताल गेट और कैंपस में दलालों का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें