फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में आरोपों की पुष्टि, प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में आरोपों की पुष्टि, प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन

दो की जगह तीन रसोइयों का मानदेय लेने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरवलिया बाजार। ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर हुई जांच में आरोप सही मिलने पर फाजिलनगर ब्लॉक के लवकुश पूरबपट्टी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। इन पर दो रसोइयों की जगह तीन रसोइयों का मानदेय लेने सहित कई आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन

लवकुश पूरबपट्टी गांव निवासी भानु प्रताप सिंह, छट्ठू कुशवाहा, शिव नारायण गोंड, मोहन कुशवाहा आदि ने बीईओ फाजिलनगर को शिकायती पत्र देकर गांव के जूनियर हाईस्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक इब्राहिम अंसारी पर दो रसोइयों के स्थान पर तीन रसोइयों का मानदेय लेने, कार्य व्यवहार ठीक नहीं होने समेत कई आरोप लगाए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए बीईओ फाजिलनगर अजय तिवारी की जांच में अधिकतर आरोप सही मिले। कसया के बीईओ अनूप गुप्ता ने दोबारा जांच की तो आरोपों की पुष्टि हुई। दोनों ने बीएसए को जांच आख्या प्रस्तुत की। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए बीएसए विमलेश कुमार ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर अगली कार्रवाई के लिए बीईओ पडरौना एसएन प्रजापति को नामित कर दिया है। बीईओ अजय तिवारी ने कहा कि प्रधानाध्यापक का निलंबन संज्ञान में है। बीएसए के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें