रामकोला। थाना क्षेत्र के खैरटवा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी तथा गांव के दो अन्य लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि हमले में उसकी दूसरी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। रामकोला थाना पहुंचे मैनेजर कुशवाहा ने एसएचओ को तहरीर देकर बताया की चार दिसम्बर को शाम चार बजे अपने हिस्से की बात पर पहली पत्नी अनिता व बेटी अन्जू से विवाद था। वे लोग खेत में पकड़ कर गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए गड़ासे से हमला कर दिए।
बेहोश हो जाने पर दूसरी पत्नी रिंकी देवी आयी तो उक्त दोनों लोग उसे भी मारने लगे। तब गांव के तमाम लोग आ गये और दवा कराने के लिए रविन्द्र नगरधूस स्थित मेडिकल कॉलेज भेजवाया। मामले की पुलिस जांच कर रही है।