मथौली। झांगा स्थित श्री केदारनाथ नाथ ओझा इंटर कालेज परिसर में शुक्रवार को जिला स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता हुई। इसमें कुल छह टीमें शामिल हुईं। हाटा ने फाइनल मुकाबला जीत लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अर्चना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कीं। इसके बाद शुरू हुए पहले राउंड के सेमीफाइनल में हाटा व खड्डा के खिलाड़ियों के बीच मैच खेला गया। हाटा की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कसया व कप्तानगंज के बीच खेला गया, जिसमें कप्तानगंज की टीम जीत कर फाइनल में पहुंची। कप्तानगंज और हाटा के बीच हुए फाइनल मुकाबले में हाटा की टीम ने कप्तानगंज को पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। काॅलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ओझा ने सभी प्रतिभागियों को उत्साह वर्धन कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान देवेंद्र प्रताप मणि त्रिपाठी, नागेश्वर त्रिपाठी, अजय कुमार पांडेय, शैलेंद्र दास शुक्ला, नीलम देवी आदि मौजूद रहे।