फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटा : कहीं ईवीएम खराब तो कहीं ढूंढने पर भी नहीं मिले बीएलओ

Sun, 02 Jun 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। धूप और लू से बचते हुए लोक बूथों पर मतदान करते शनिवार को नजर आए। बूथों पर सुबह से वोटरों की भीड़ लगी रही। धूप से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से छाया के लिए टेंट लगाया गया था, जो धूप के सामने बेअसर साबित हो रहा था। बावजूद मतदाता बूथों पर जमे रहे और मतदान कर लोकतंत्र की जिम्मेदारी को पूरा किया। बूथों पर पहुंचे नए वोटरों में भी मतदान को लेकर उत्साह दिखा।
विज्ञापन

हाटा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 12 सखौली पर ईवीएम खराब होने की वजह से आधे घंटे की देरी से मतदान शुरू हुआ। 11 के बाद बूथों पर भीड़ कम होने लगी। दोपहर एक बजे तक अधिकांश मतदान केंद्र सुने हो गए। तब तक 40 प्रतिशत से अधिक मतदान भी हो चुका था। हाटा के बूथ संख्या 273 पर विधायक मोहन वर्मा अपने परिवार के साथ कतार में खड़े होकर मतदान किए। बूथ संख्या 11 हरपुर सुक्खड बूथ पर सुबह महिला मतदाताओं की भीड़ देखी गई। दोपहर दो बजे पिपरा हुमेल के बूथ संख्या 161 पर पूरी तरह से सन्नाटा रहा। तब तक इस बूथ पर 50 प्रतिशत मतदान हो चुका था। हाटा के बूथ संख्या 274 पर मतदान करने पहुंचे नीरज शर्मा गर्मी की वजह से बेहोश होकर गिर गए। वह मौजूद लोगों ने उसे पानी पिलाया और मेडिकल टीम को सूचना दी गई। टीम ने इलाज किया और उन्हें घर तक पहुंचाया गया। मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं को दिक्कत होने पर कोई सहयोग नहीं कर रहा था। जबकि इसके लिए बीएलओ की ड्यूटी थी। लेकिन, धूप और गर्मी के चलते कई बीएलओ की तबीयत बिगड़ गई थी। वे किनारे कमरे में बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें