कुशीनगर। हरीश राणा के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े। वहीं जिले में कई जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
प्रतिनिधि के अनुसार युवजन सभा के जिला सचिव सुहेल खान ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी उम्मीदवार हरीश राणा के विजयी होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इस जीत जिले के कार्यकर्ताओं की ओर से सीएम अखिलेश यादव को नए वर्ष का उपहार है।
इस मौके पर मिठाइयां बांटी गई। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को जैसे ही परिणाम की जानकारी हुई, सपा कार्यकर्ताओं और हरीश के समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
हरीश राणा वर्ष 2005 से 2010 तक खड्डा के ब्लॉक प्रमुख भी रहे हैं। इनकी जीत पर सपा के जिला कोषाध्यक्ष गौरीशंकर जायसवाल, सपा के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष संजय यादव, मुन्ना राजभर, राजेंद्र जायसवाल, सुनील प्रजापति, सोनू मिश्रा, धीरज सिंह, रामाश्रय गौड़ आदि ने हरीश राणा को बधाई दी है।
सेवरही प्रतिनिधि के अनुसार हरीश राणा की जीत पर विधानसभा तमकुहीराज के सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सेवरही के पकड़ीहार पूरबपट्टी में कैंप कार्यालय पर पूर्व विधायक डॉ. पीके राय की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर ख़ुशी का इजहार किया।
इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल, शमसुल हक, रंजन जायसवाल, राजेश यादव, अवधेश राय, वकील अंसारी, श्रीकिशुन आदि मौजूद रहे।