फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिव-पार्वती विवाह की कथा में गूंजा हर हर महादेव

Mon, 13 Apr 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
ग्राम मेंहदिया बुजुर्ग में कथा सुनाते  कथावाचक अभय कृष्ण । सोशल मीडिया
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के मेहंदिया बुजुर्ग गांव में श्रीमद् भागवत पुराण महायज्ञ एवं श्री गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में रविवार को शिव पार्वती विवाह कथा के दौरान हर हर महादेव से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा वाचक अभय कृष्ण ने कहा कि माता पार्वती, शिव से विवाह करने के लिए कठोर तप कीं। उनके तप से प्रसन्न होकर महादेव विवाह के लिए राजी हुए। पार्वती के पिता माता ने पुत्री के विवाह की भव्य तैयारी की। उधर शिव बारात में देवताओं से लेकर धरती के समस्त जीव जानवर शिव बरात में शामिल हुए थे।
उस समय की यह पहली बारात थी, जिसमें इतनी संख्या में बाराती पहुंचे थे। नारद मुनि ने बारात की व्याख्या करते हुए बताया गया शिव पशुपति है, जिससे धरा के सभी पशु, जानवर, कीड़े मकोड़े यहां तक कि भूत पिशाच भी शिव बरात में पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन समिति के डॉ. शुभकर शुक्ला, नंदलाल गुप्ता, अरविंद सिंह, राकेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, विनय चौरसिया, आदित्य गुप्ता, मधुकर शुक्ला, सिपू कुशवाहा, मार्कंडेय शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें