फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्णिमा पर शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सावन की पूर्णिमा पर बृहसतिवार को शिव मंदिरों में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचने लगे। विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शहर के भारतीय शिवाला मंदिर, सिद्धनाथ, कुबेरस्थान शिव मंदिर, लम्हुआ शिव मंदिर समेत जिले के सभी शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में दिनभर हर-हर महादेव और बोलबम के जयकारे गूंजते रहे। कई शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर शिवाघाट, पोखरा शिव मंदिर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, विश्वकर्मा शिव मंदिर जवाहर नगर, जीन बाबा का स्थान पकड़ीयार, राम जानकी शिव मंदिर पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, गल्ला मंडी शिव मंदिर समेत राजपुर खाश, अहिरौलीदान, चखनी, रकबा दुलमा पट्टी, परसा उर्फ सिरिसिया, राजपुर बगहा, राजेंद्र नगर, जगदीश पुर, मिश्रौली, जोगनी, मलाही टोला, ब्रह्मपुर, पिरोजहा, दवनहा स्थित सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहा। मंदिरों में दिन भर हर हर महादेव व बोल बम गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें