फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर झूलते तारों से हादसों की आशंका

Wed, 13 Dec 2017 11:06 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
सुभाष चौक पर लटकते बिजली के तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पडरौना। 
विज्ञापन

नगर की प्रमुख सड़कों से गुजर रहे जर्जर और झूलते तारों से खतरे की आशंका बनी रहती है। तारों में स्पार्किंग, चिंगारी निकलने और नीचे तक झूलते तारों के संपर्क में कब बड़े वाहन आ जाएं, इसका डर हमेशा बना रहता है। नगर में ऐसे तारों को बदलने के लिए आरएपी/डीआरपी (री स्ट्रक्टर्ड एसिलरेटेड पॉवर/डेवलपमेंट रिफार्म्स प्रोग्राम) योजना भी लागू की गई, लेकिन थोड़ा काम कराकर उसे ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया। 
पडरौना नगर सहित पूरे जनपद की विद्युत लाइन का अधिकांश हिस्सा 40 साल से भी पुराना हो चुका है। जर्जर हो चुके तारों में स्पार्किंग, इनके टूटकर गिरने और चिनगारी निकलने से आग लगने तथा लोगों के इनकी चपेट में आने की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

पडरौना नगर में जर्जर तारों और बिजली के खंभों को बदलने के लिए तीन वर्ष पहले आरएपी/डीआरपी योजना शुरू की गई थी। इसके तहत नगर के जर्जर-तार पोल बदलने के साथ-साथ ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जानी थी लेकिन बिजली विभाग ने कठकुइयां रोड और कसया रोड सहित कुछ स्थानों पर ही तार-पोल एवं ट्रांसफॉर्मर बदलकर खानापूरी कर ली। अब भी पडरौना नगर का रामकोला रोड, कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, मेन बाजार रोड, जटहां बाजार रोड सहित कई प्रमुख मार्गों के अलावा छावनी, ओंकारवाटिका कॉलोनी, मुन्ना कॉलोनी सहित कई मुहल्लों और हॉस्पिटल रोड के जर्जर तार अक्सर टूटकर गिर जाते हैं। फॉल्ट के चलते तारों से चिंगारियां निकलने लगती हैं। इससे राहगीर भयभीत रहते हैं। कई जगह जर्जर तारों को लकड़ियों के सहारे बांधकर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। 
आरएपी/डीआरपी योजना एक साल पहले बंद हो चुकी है। अब आईपीडीएस (इंटीग्रेटेड पॉवर डेवलपमेंट स्कीम) के तहत केईआई नाम की नोएडा की एजेंसी के जरिए जर्जर तार-पोल बदलने का काम चल रहा है। जहां के तार-पोल एकदम खराब हो चले हैं, वहां का सर्वे कराकर बदला जाएगा। शेष जर्जर तार-पोल को बदलने के लिए विभाग और शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके लिए धन आवंटित होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। 
-संजय कुमार यादव, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड, पडरौना। 


फॉल्ट और तारों के टूटकर गिरने से परेशान रहते हैं लोग 
पडरौना। नगर में लगे बिजली के खंभे और तार पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। सड़कों के किनारे अथवा उनके ऊपर से गुजरने वाले तारों के टूटकर गिरने या चिंगारी निकलने से राहगीर भी सहम जाते हैं। शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग ध्यान नहीं देता है। 
व्यवसायी अनूप सिंह कहते हैं कि नगर में लगे तार-पोल इतने जर्जर हैं कि हर दिन फॉल्ट की समस्या उत्पन्न होती है। इसके चलते नगर में बार-बार बिजली आपूर्ति बंद होती है। गर्मी के दिनों में यह समस्या और अधिक हो जाती है। 
डॉ. एनबी राय का कहना है कि नगर में तार-पोल बदलने का काम आधा अधूरा हुआ है। इसके चलते उपभोक्ता परेशान रहते हैं। हमारी परेशानियों की ओर विभाग का ध्यान नहीं है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है। 
व्यवसायी सुरेश शर्मा कहते हैं कि झूलते तार कई जगह तो नीचे तक आ गए हैं। इनके आसपास बस, ट्रक या अन्य बड़े वाहन खड़े होने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विभाग जाने कब इस समस्या से निजात दिलाएगा।
रामकोला रोड निवासी सुशील कुमार कहते हैं कि जर्जर तार कभी भी टूटकर गिर जाते हैं। क्योंकि तार नीचे तक आ जाने से गन्ना लदे ट्रकों के संपर्क में आ जाते हैं। राहगीरों को परेशानी तो होती ही है आग लगने की आशंका भी रहती है।


कैंप लगाकर दिए जाएंगे कनेक्शन
तमकुहीरोड। बिजली विभाग की तरफ से चलाए जाने वाली सौभाग्य योजना के तहत तमकुहीरोड और तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र से जुडे़ दो गांवों पकड़ियार पूरब पट्टी और सिसवा अव्वल में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय कैंप लगाकर लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए तमकुहीरोड विद्युत उपकेंद्र के जेई दिलीप मौर्या और तरयासुजान उपकेंद्र के जेई यशवंत कुशवाहा ने बताया कि कैंप में बीपीएल कार्डधारकों को निशुल्क कनेक्शन के साथ मीटर भी दिए जाएंगे। एपीएल कार्डधारकों को भी पहले निशुल्क कनेक्शन दिया जाना है लेकिन बाद में उनसे 50 रुपये प्रति महीने की दर से चार्ज वसूल किया जाएगा।

फोटो है। 
बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया
बाजार में खुले में लगाए गए ट्रांसफॉर्मर से नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो 
टेकुआटार। 
बाजार में खुले में लगाए गए एक ट्रांसफॉर्मर से दुर्घटना की आशंका जताते हुए गांववालों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। क्योंकि इस ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकलने और अर्थिंग आने से गांववाले भयभीत हैं। उनका कहना था कि राहगीरों के अलावा इस रास्ते हर दिन स्कूली बच्चे आते जाते हैं। बिजली विभाग को कई बार सूचना देने के बाद भी सुरक्षात्मक इंतजाम नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे टेकुआटार बाजार निवासी जयप्रकाश शुक्ला, शैलेंद्र कुमार, अमित गुप्ता, मुन्ना वर्मा, नंदलाल वर्मा, त्रिलोचन सहित कई लोगों का कहना था कि खुले में रखे गए इस ट्रांसफॉर्मर से आए दिन चिंगारी निकलती है। जमीन पर होने से अर्थिंग आने लगता है। इन लोगों का कहना था कि इस रास्ते से होकर आधा दर्जन स्कूलों के सैकड़ों बच्चे पढ़ने आते जाते हैं। इससे उनके साथ अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इनका यह भी कहना था कि कई बार बिजली विभाग के अभियंताओं को इस बारे में बताया गया लेकिन कोई इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश, राजेश, नागेंद्र मोदी, गोविंद भगत, प्रमोद गुप्ता, देवा, लवकुश, छत्रसाल, वसीउज्जमा अंसारी, इसरार, बेलाल, मनोज, राजेंद्र ,अमर सिंह, प्रेम, विजय, पवन, सफदर, आकाश वर्मा आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें