फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमाचा जड़ने से नाराज लोगों का थाने पर हंगामा

विज्ञापन
अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक को तमाचा मारने से आक्रोशित लोगों ने हनुमानगंज थाने पर किया हंगामा। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
तमाचा जड़ने से नाराज लोगों का थाने पर हंगामा
विज्ञापन

वाहन चेकिंग दौरान पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
खड्डा। अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार युवकों को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने तमाचा जड़ दिया। इससे नाराज लोगों ने बुधवार को हनुमानगंज थाने पर हंगामा शुरू कर दिया। एसओ ने लोगों को किसी तरह शांत कराया और थाने लाए गए युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरटिया शीतलापुर गांव के ठगई यादव की मौत हो गई थी। परिजन और आसपास के लोग ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य साधनों से अंतिम संस्कार के लिए छितौनी बगहा रेल पुल के पास नारायणी नदी के तट पर गए थे। लौटते समय उनका पोता कृष्णा बाइक से अपने एक अन्य साथी को लेकर लौट रहा था। पनियहवा तिराहे पर हनुमानगंज पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह कुछ दूर आगे बढ़ कर रुका। आरोप है कि नाराज पुलिसकर्मी ने कृष्णा को थप्पड़ जड़ दिया और बाइक समेत उसे थाने ले गई। इसकी जानकारी होते ही ट्रैक्टर ट्राली पर सवार लोग आक्रोशित हो गए और हनुमानगंज थाने पहुंच कर हंगामा करने लगे। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया कृष्णा को छोड़ दिया। उसके बाद लोग अपने घर लौटे। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि चेकिंग के दौरान युवक के पास कागजात नहीं होने पर थाने लाया गया था। बाद में पता चला कि अंतिम संस्कार में आए थे। इसीलिए उन्हें छोड़ दिया गया। मारने-पीटने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें