फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

तमकुहीराज। स्थानीय कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में कुछ लोगों के बीच बचाव करने पर परिजन शांत हो गए और शव लेकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात तमकुहीराज कस्बे के निजी अस्पताल में सलेमगढ़ निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन के लावरवाही के चलते महिला की मौत हुई। हंगामा की जानकारी होने के बाद चिकित्सीय पेशे से जुडे़ कुछ लोग मौके पर पहुंचे और मान मनौव्वल शुरू कर दिया। अस्पताल प्रबंधन एवं पीड़ित परिजनों के बीच बंद कमरे में हुई वार्ता के बाद मामला शांत हो गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी तमकुहीराज रमेश पुरी का कहना है कि परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई ऐसी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें