दो बाइक की टक्कर में चालक की मौत, एक घायल
पडरौना। शुक्रवार की शाम को पडरौना-छितौनी मार्ग पर खड्डा बुजुर्ग के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में एक बाइक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामकोला थाना क्षेत्र के सेखुई बाजार के जई छपरा टोला निवासी राजू गिरी (30) पुत्र वशिष्ठ गिरी शुक्रवार की शाम को अपनी बाइक से पडरौना से घर लौट रहा था। खड्डा बुजुर्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे बाइक चालक सत्येंद्र सिंह (38) से आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक चालक राजू गिरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक चालक सत्येंद्र को गंभीर हालत में लोगों ने जिला अस्पताल भेजा।