फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में भर्ती नवजात की मौत, पर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल में भर्ती नवजात की मौत, पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

तमकुहीराज। स्थानीय कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती नवजात की मौत हो जाने से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार की भोर में जमकर हंगामा किया। बाद में कुछ लोगों की मध्यस्थता के चलते मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

तरयासुजान थानाक्षेत्र के माधोपुर मंझरिया निवासी एक महिला ने बृहस्पतिवार की भोर में एक प्राइवेट अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सक ने नवजात की हालत गंभीर बताते हुए आईसीयू में भर्ती कराने की सलाह दी। परिजन उसे कस्बे के ही दूसरे प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में ले गए। परिजनों का आरोप है कि आईसीयू में इलाज के लिए मोटी रकम वसूली गई लेकिन बच्चे को जरूरी चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। इसके चलते नवजात की मृत्यु हो गई। नवजात की मृत्यु होने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में कुछ लोगों ने मध्यस्थता कर परिजनों को शांत कराया। इस संबंध में सीएचसी तमकुही के अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी है। उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें