फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे प्लेटफार्म पर रोकी ट्रेन, मची अफरा-तफरी

Thu, 11 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
आधे प्लेटफार्म पर रोकी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीवान से बृहस्पतिवार को सुबह बढ़नी जा रही पैसेंजर ट्रेन तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर आधे प्लेटफार्म तक आकर ही रुक गई। इसके चलते ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। प्लेटफार्म के दूसरे हिस्से में ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों को भी दौड़ लगानी पड़ी। 
विज्ञापन

सुबह पौने छह बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री सीवान से बढ़नी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उस वक्त गोरखपुर-पाटलीपुत्र पैसेंजर ट्रेन तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। प्लेटफार्म नंबर एक पर सीवान से बढ़नी जाने वाली ट्रेन के आने का संकेत हो गया। इस ट्रेन के चालक ने गाड़ी प्लेटफार्म के आधे हिस्से में ही रोक दी। ट्रेन यहां दो मिनट के लिए ही रुकती है, लिहाजा यात्रियों में ट्रेन पकड़ने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस भागदौड़ के चलते महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कत उठानी पड़ी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक मुंद्रिका चौरसिया का कहना था कि ट्रेन के किसी यात्री ने वैक्यूम खोल दिया था, जिसके चलते यह दिक्कत आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें