फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्तकालीन नगर के संकेत मिले

Sat, 07 Nov 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भारतीय पुरातत्व विभाग की तरफ से फाजिलनगर ब्लॉक के उस्मानपुर गांव में करीब दो सप्ताह से कराई जा रही खुदाई में नई जानकारियां सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले पुरातात्विक स्थल पर अपनी निगरानी में खुदाई करा रहे विशेषज्ञ बौद्धकालीन पावानार और उतरापथ नगर का अवशेष मिलने का संकेत दे रहे थे, लेकिन अब विशेषज्ञ अब तक मिले पुरावशेष को चौथी और पांचवीं सदी का गुप्तकालीन नगर होने की बात कहने लगे हैं।
विशेषज्ञ यहां तक कह रहे हैं कि खुदाई के दौरान हाल ही में कुछ मुहरें मिली हैं। मुहरों की लिखावट अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन जो भी अक्षर स्पष्ट हैं, वह ब्राह्मी लिपि में लिखे हुए हैं। भारतीय पुरातत्व विभाग के तीन विशेषज्ञ पुरातत्वविद् मोहम्मद आरिफ की अगुवाई में फाजिलनगर ब्लॉक के उस्मानपुर में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से खुदाई करा रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले 10 गुणा 10 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के चार ब्लॉक बनाकर खुदाई कराई जा रही थी। इसका दायरा अब बढ़ाकर 10 गुणा 20 वर्ग मीटर कर दिया गया है।
खुदाई का दायरा बढ़ने से अब नए तथ्य उभरकर सामने आने लगे हैं। एक सप्ताह पूर्व विशेषज्ञ कह रहे थे कि अब तक मिले अवशेष से बौद्धकाल के पावानार और उत्तरापथ नगर होने के संकेत मिल रहे हैं।
हालांकि विशेषज्ञ यह भी कह रहे थे कि अभी तक की खुदाई में स्पष्ट रूप से कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। एक सप्ताह बाद अब विशेषज्ञ यह कहने लगे हैं कि बौद्धकाल की बजाय अब चौथी और पांचवीं सदी के गुप्तकालीन नगर के संकेत मिल रहे हैं।
भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद् अजय श्रीवास्तव ने भी स्वीकार किया कि खुदाई में जो मुहरें मिली हैं, उनमें कुछ स्पष्ट अक्षर दिखे रहे हैं और वह ब्राह्मी लिपि में हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मुहर पर लिखे अधिकांश अक्षर स्पष्ट नहीं हैं। जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उनका वैज्ञानिक परीक्षण किया जा रहा है। वैज्ञानिक परीक्षण के बाद ही कुछ स्पष्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें