फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जीएसटी अफसरों ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

Fri, 05 Jun 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के एक होटल में बृहस्पतिवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्या सुनी और उनकी हर समस्या का निस्तारण करने के आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त राज्य कर राजेश कुमार यादव ने कहा कि सभी व्यापारियों को समय से रिटर्न जमा करने चाहिए। इससे शासन की निगाह में क्षवि अच्छी बनी रहती है। उन्होंने जीएसटी पोर्टल पर कर दाताओं को स्वयं के मोबाइल एवं ई-मेल आईडी अपडेट करने और नवीन पंजीयन लेने के लिए प्रोत्साहित कर जीएसटी-2.0 के तहत नवीन प्रावधानों और ई-इनवायस के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद शहर के व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसका निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी देख के अर्थ व्यवस्था के रीढ़ हैं।
प्रत्येक व्यापारी की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित की जाएंगे। संवाद कार्यक्रम को सहायक आयुक्त राज्य कर विकास विक्रम सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, कुमार अमित, सरिता यादव, राज्य कर अधिकारी अशोक कुमार पांडेय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें