फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशन के लिए जमीन की हुई पैमाइश

विज्ञापन
सेवरही में बस स्टैंड के निर्माण के लिए भूमि की पैमाइश कराते चेयरमैन व अन्य। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बस स्टेशन के लिए जमीन की हुई पैमाइश
विज्ञापन

बस स्टेशन निर्माण की स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। सेवरही कस्बे में बस स्टैंड निर्माण के लिए नगर पंचायत सेवरही प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सीमा विस्तार वाले सेवरही ग्राम सभा में लेखपालों ने मंगलवार को सरकारी भूमि की पैमाइश की। नगर पंचायत प्रशासन का कहना था कि बस स्टैंड निर्माण का प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
सेवरही कस्बा यूपी-बिहार बॉर्डर का एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक केंद्र है। यहां सरकारी बस स्टैंड नहीं होने से परिवहन निगम की बसें सड़क के किनारे खड़ी होती हैं। इससे बस चालक, परिचालक और यात्रियों को परेशानी होती है। इससे निजात दिलाने के लिए सेवरही नगर पंचायत प्रशासन बस स्टैंड बनवाने की कवायद कर रहा है। मंगलवार को लेखपाल अश्वनी राय, जयंत गुप्ता, जयनाथ शर्मा, राघव राय आदि ने चीनी मिल के पीछे सेवरही ग्राम सभा स्थित सरकारी भूमि की पैमाइश की। चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने बताया कि सरकारी बस स्टैंड के निर्माण के लिए सरकारी भूमि की पैमाइश कराई गई है। इसका प्रस्ताव बनाकर क्षेत्रीय विधायक के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रधान हाकिम अंसारी, सभासद बैजनाथ वर्मा, मनोज जायसवाल, रामनिहोरा यादव, मायाशंकर निर्गुणायत, त्रिलोकीनाथ शास्त्री, कृष्णा जायसवाल, विकास वर्मा, मनोज चौरसिया, दीपक जायसवाल, शैलेंद्र मद्धेशिया, अनिल चौहान, अजय जायसवाल, संजय गुप्ता, बैजनाथ मद्धेशिया, रिंकु गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें