फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के घर मातम: DJ पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद, दुल्हे के भांजे की चाकू घोंपकर हत्या; शादी बिन लौटी बरात

Wed, 24 Jun 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

सोमवार रात को राहुल की बरात काशी चौहान के घर पहुंची। रात करीब 11 बजे द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर राहुल के भांजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के श्रीपतखाड़ बसडीला निवासी सुजीत चौहान (20) की मोहल्ले के युवकों से मारपीट हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस. मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद में कुछ मनबढ़ों ने दूल्हे के 20 वर्षीय भांजे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे दूल्हे के भतीजे का एक हाथ भी टूट गया। वारदात सोमवार रात करीब 11 बजे सेवरही नगर पंचायत के अंबेडकर नगर मोहल्ले में हुई।

विज्ञापन


इस दुखद घटना के बाद बरात बिना शादी लौट गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पांच आरोपियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के तरयाकारी शाही निवासी नमीलाल चौहान के बेटे राहुल की शादी सेवरही नगर पंचायत के अंबेडकर नगर निवासी काशी चौहान की बेटी बबिता से तय थी।

विज्ञापन

सोमवार रात को राहुल की बरात काशी चौहान के घर पहुंची। रात करीब 11 बजे द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर राहुल के भांजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के श्रीपतखाड़ बसडीला निवासी सुजीत चौहान (20) की मोहल्ले के युवकों से मारपीट हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी ने सुजीत के पेट में चाकू घोंप दिया। बीच बचाव करने पहुंचे दूल्हे के भतीजे अभिमन्यु (22) का एक हाथ टूट गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल सुजीत को लोग सेवरही सीएचसी ले गए। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुजीत की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई और शादी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने सुजीत के पिता अजय चौहान की तहरीर पर जंगली पट्टी निवासी राहुल गोंड हालमुकाम अंबेडकर नगर वार्ड, गोलू रौनियार, गोलू रावत, दिनेश चौहान, ज्योति चौहान निवासी अंबेडकर नगर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें