फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदान वाले बीजों का आवंटन दोगुना हुआ

Mon, 16 Nov 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। धान खरीद को लेकर हाटा तहसील के सभागार में सोमवार को कृषि एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने खरीद से जुड़े अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक करके समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने धान क्रय केंद्र प्रभारियों को कार्यप्रणाली में सुधार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। धान क्रय केंद्रों के माध्यम से हर हाल में सभी किसानों के धान की खरीद कराने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। इस काम में कही से भी कोई लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए धान क्रय से जुड़े सभी अधिकारी और केंद्र प्रभारी इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें।
उन्होंने चेतावनी दी कि सभी क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक हर हाल में खुलने चाहिए और धान लेकर आए किसानों से सीधे धान की खरीदारी होनी चाहिए। अगर किसी भी केंद्र पर किसानों से सुविधा शुल्क लेने की बात सामने आती है तो उस केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई तय है। इसके अलावा मंत्री ने बताया कि जिले के किसानों के लिए अनुदान वाले गेहूं बीज का आवंटन 10 हजार क्विंटल से बढ़ा कर 20 हजार क्विंटल कर दिया गया है। लेकिन इसके लिए किसानों को कृषि शाखाओं पर अपना पंजीयन कराना होगा।
विज्ञापन

अनुदान वाले बीजों के लिए पहले तो किसानों को 30 रुपये प्रति किलों की दर से भुगतान करना होगा और एक सप्ताह में 14 रुपये प्रति किलो अनुदान उनके खाते में भेज पहुंच जाएगा। इस दौरान जिला खाद्य और विपणन अधिकारी निश्चल आनंद ने बताया कि जिले में कुल 58 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें से हाटा और कप्तानगंज तहसीलों में ही 17 क्रय केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 61 हजार एमटी धान क्रय का लक्ष्य जिले में रखा गया है।
इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी, एसडीएम हाटा जेपी गुप्ता, एसडीएम कप्तानगंज सचिन कुमार, तहसीलदार हाटा बृजेश कुमार प्रसाद, आपूर्ति निरीक्षक हाटा सीपी राव, एसएमआई राजेंद्र सिंह, फिरोज आलम, प्रगतिशील किसान और केन यूनियन हाटा के डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह सहित हाटा और कप्तानगंज क्षेत्र के क्रय केंद्रों के प्रभारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें