फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की

Mon, 16 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। महुअवां कारखाना गांव में रविवार की रात दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हूटिंग को लेकर धक्का-मुक्की हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों की पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के साथ भी पुलिस ने बदसलूकी की। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को छोड़ दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के 14 लोगों पर शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए दो का चालान कर दिया।
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम महुअवां कारखाना में ग्राम प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक रविवार की शाम लोगों से संपर्क कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हूटिंग करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्ष के लोगों में धक्का-मुक्की होने लगी।
विज्ञापन

हालांकि गांव के प्रबुद्ध लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। लेकिन एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। रात लगभग आठ बजे पुलिस के तीन जवान गांव पहुंचे और एक पक्ष के लोगों से पूछताछ करने लगे। आरोप है कि पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई करने लगी तो लोग विरोध पर उतर आए।
इसकी जानकारी पुलिस के जवानों ने एसओ अनिल दुबे को दी तो वह भी गांव में पहुंच गए। पुलिस ने दो लोगों की पिटाई करने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर जाने लगी तो लोगों से नोंकझोंक हुई। लोगों का कहना था कि दूसरे पक्ष के समर्थकों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी और ग्राम प्रधान महेंद्र भारती ने पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई का विरोध किया तो उनसे भी बदसलूकी की गई। पुलिस के साथ गांववालों ने धक्का-मुक्की और नारेबाजी की। इसके बाद भी पुलिस नहीं मानी और रविंद्र नाथ यादव और मंजूर को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
रात में हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश अपने समर्थकों के साथ थाने पर पहुंचे और कार्रवाई पर नाराजगी जताई। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार दुबे का कहना है कि गांव में विवाद की जानकारी होने पर मौके पर गए थे। वहां मौजूद रहे एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया गया है।
दूसरे पक्ष के लोग वहां मौजूद नहीं थे। दोनों पक्ष से 14 लोगों को शांतिभंग की अंदेशा में पाबंद किया गया है। पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई और बदसलूकी का आरोप निराधार है। सीओ सदर शशिशेखर सिंह का कहना है कि जिन लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस की ओर से कोई बदसलूकी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें