फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

Sat, 17 Feb 2018 12:03 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
खड्डा। प्रधान संघ के ब्लाक इकाई की बैठक शुक्रवार की दोपहर में ब्लाक सभागार में हुई। इसमें ग्राम पंचायतों की भौतिक सत्यापन के नाम पर
विज्ञापन

अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। बैठक के बाद प्रधानों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर उत्पीड़न रोकने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के खड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रद्युम्न तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानों ने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के भौतिक सत्यापन के नाम पर ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। अफसर लाभार्थी से सादे कागज पर निशान लेकर बाद में उसी पन्ने पर प्रधानों पर मनगढंत आरोप लगा रहे हैं। कई जगह 15 से 20 हजार रुपये की अवैध वसूली करना बताकर नोटिस तक जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधान संघ के अध्यक्ष ने कहा कि ईंट, सटरिंग, बालू की अनुपलब्धता के चलते प्रधानमंत्री आवास की प्रगति पिछड़ रही है। अधिकारी अपना गला बचाने के लिए प्रधानों को दोष दे रहे हैं। ग्राम प्रध ानों ने चेतावनी दी कि उत्पीड़न नहीं रुका तो सभी प्रधान सामूहिक रूप से त्याग-पत्र देंगे।इस दौरान वशिष्ठ मणि त्रिपाठी, संजय राव, सत्येंद्र कुमार, अभय यादव, निर्मला देवी, गणेश कुशवाहा, जयकिशुन साहनी, सिंहासन कुशवाहा, जावित्री देवी, नागेंद्र चौधरी, उर्मिला देवी, रजनीकांत मणि, जनार्दन भारती, निसार अहमद, इसरावती, कमलेश्वर सिंह, रुकसाना खातून, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें