फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहीं सरकारी योजनाएं

Tue, 09 Jan 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर के जलकल भवन परिसर में नगर पालिका परिषद की तरफ से चल रहे विशेष शिविर में सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें पहुंचे सांसद ने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ई-बस सेवा, भारतीय जनऔषधि परियोजना, उजाला योजना समेत अन्य विभागों की तरफ से संचालित योजनाएं प्रत्येक लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। पूर्ववर्ती सरकारों में योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था। इसके बाद उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन और महिलाओं की गोदभराई कर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में विकास किया है। शिक्षा, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान, कृषि, व्यापार, स्टार्टअप, अंतरिक्ष, चिकित्सा, अनुसन्धान, सांस्कृतिक, पर्यटन के अलावा आधारभूत ढांचे में सुधार ने भारत को करीब तीन ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था वाला देश बनाया है। कैंप का संचालन अनूप मिश्रा ने किया।
इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी, विवेकानंद शुक्ल, विश्वरंजन आनंद, ईओ संतराम सरोज, मनीष जायसवाल, ऋषिकेश सिंह, अनिल जायसवाल, प्रमोद श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, अरुण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नौरंगिया और बरगहां में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम हुआ। इसमें खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने आवास के लाभार्थियों को चाभी, किसान सम्मान निधि एवं आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, डाॅ. रामअधार राजभर, संतोष मणि त्रिपाठी, बृजेश मिश्रा, हरगोविंद रौनियार, सूरज गोविंद राव, टुन्ना पांडेय, रामनिवास तिवारी, रामप्यारे, रुदल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


00000000
सुधीर कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें