फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वेतन नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 09 Jan 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
फालिजनगर पावानगर इंटर कॉलेज में दो माह से वेतन नही मिलने पर धरना देते शिक्षक।
विज्ञापन
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बीते दो माह से वेतन नहीं मिलने पर नाराज जताते हुए कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर धरना प्रदर्शन किया। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी रहा।
विज्ञापन

सोमवार को विद्यालय खुलते ही सभी कर्मचारी बकाए वेतन के भुगतान को लेकर कार्य बहिष्कार करके धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि बीते नवंबर और दिसंबर का वेतन उन्हें नहीं मिला है। जबकि इससे संबंधित सूचना मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम गोरखपुर, डीएम, डीआईओएस और प्रधानाचार्य आदि को मांग पत्र दिया पूर्व में दिया गया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षकों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। इस संबंध में प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयबर पांडेय ने कहा कि विद्यालय की तरफ से डीआईओएस कार्यालय को वेतन से संबंधित पत्रावली भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई उनके निर्देशानुसार की जाएगी।
इस दौरान विश्राम यादव, असलम अली अंसारी, रामानंदन दास, राम केवल प्रसाद, रुपेश कुमार, संदीप गौतम, मोती सिंह, जनार्दन पाठक, अतुल त्रिपाठी, जय प्रकाश मणि, जयनाथ प्रसाद, नबी हसन खान, मोहम्मद रजकुल्लाह, चंद्र प्रकाश तिवारी, कन्हैया शर्मा, संगीता सिंह, अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें