पटहेरवा। क्षेत्र के महुअवा देवरिया में आयोजित देव फुटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेला गया। इसमें सद्भावना क्लब गोरखपुर की टीम विजेता और सखवनिया की टीम उपविजेता घोषित हुई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
मैच शुरू होते ही गोरखपुर की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सखवनिया की टीम के खिलाफ एक गोल दाग कर बढ़त बना लिया। मैच के दूसरे राउंड में सखवनिया की टीम ने गोरखपुर टीम को कड़ी टक्कर दी, समय समाप्त होने तक कोई गोल नही कर सकी।
इस तरह गोरखपुर की टीम ने विजेता घोषित किया गया। विजेता और उपविजेता टीम को उत्तरप्रदेश फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष अजय तिवारी व विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने शील्ड और नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। अंत में आयोजक योगेंद्र प्रसाद अजय तिवारी ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान संजय रावत, ओपी सिंह, राजन शुक्ला, टीएन राय, शिवशंकर तिवारी, अमलेश तिवारी, अनिमेष तिवारी, बंटी, रेफरी मेहरदीन खान, सहायक रेफरी जनमेजय चौरसिया, कमेंटेटर उमेश शर्मा, हरेंद्र कुशवाहा, संतोष तिवारी, नियाज खान आदि मौजूद रहे।