पकवा इनार। पर्यटन पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला का गुम हुआ मोबाइल पांच घंटे में ही ढूंढ़कर उसे सौंप दिया। देवरिया जिले के थाना क्षेत्र बरियारपुर के गांव रामपुर खुर्द की विश्व ज्योति गौतम बुद्ध स्थली घूमने आई थीं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद मुख्य महापरिनिर्वाण के सामने से उनके बैग से मोबाइल गुम हो गया। इसकी तहरीर पर्यटन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पांच घंटे में ही ट्रेस कर बनवारी टोला से मोबाइल बरामद कर लिया। पीड़ित महिला को थाने बुलाकर सुपुर्द कर दिया। संवाद