- दो के मुकाबले चार गोल दाग कर दी शिकस्त
तरया सुजान। क्षेत्र के नेहरू इंटर कॉलेज के प्रांगण मे आयोजित रामराज आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेडिकल कॉलेज क्लब गोरखपुर और मदनी क्लब देवरिया के बीच खेला गया। इसमें पहले हाफ में गोरखपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवरिया की टीम को पराजित कर कर फाइनल में पहुंच गई। मुख्य अतिथि संतोष मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
गोरखपुर और देवरिया के टीम बीच काफी रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीम के खिलड़ी एक दूसरे पर शुरुआती दौर में दबाव बनाए रखे। देवरिया की टीम ने मैच के पहले हॉफ में एक गोर और दूसरे हॉफ में एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। जीत के लिए दोनों टीमें जुझती रही। अंत में गोरखपुर की टीम ने चार के मुकाबले दो गोल से जीतकर फाइनल में पहुंच गई। निर्णायक की भूमिका में अंतरराष्ट्रीय रेफरी उमेश सिंह, प्रमोद सिंह, जफरुल्लाह सिद्दीकी रहे।