फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रदेश में सुशासन स्थापित, चहुंओर हो रहा विकास

Wed, 26 Mar 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को बुद्धा पार्क में प्रदर्शनी एवं त्रिदिवसीय मेले का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित कर 102.5 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और संस्कृति विभाग के कलाकारों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दिखाए गए लघु फिल्म में विकास कार्यों की तस्वीर दिखाने के साथ-साथ महाकुंभ की झलकियां और मिट्टी में मिलाए गए प्रदेश के माफियाओं का भी जिक्र किया गया। डीएम विशाल भारद्वाज,एसपी संतोष मिश्रा ने प्रभारी मंत्री को फूलों का गमला देकर स्वागत किया।
मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर मेले में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तहत निर्माण कार्य, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, मत्स्य विभाग समेत अन्य विभाग की तरफ से लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पत्र, मुसहर समुदाय के लाभार्थियों को आवास पट्टा प्रमाण पत्र, ओडीओपी योजना के तहत लाभार्थियों को टूल किट, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रतीकात्मक चेक व प्रशस्ति पत्र, सफाई कर्मियों को सफाई किट, आयुष्मान भारत कार्ड के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कार्ड आदि वितरित किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम जनकल्याणकारी योजनाओं व प्रदेश सरकार की आठ वर्ष पूर्ण होने पर ऐसे आयोजन सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का प्रदर्शन है। महाकुंभ का सफल आयोजन सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध चाहिए। प्रदेश में पूरी तरह सुशासन स्थापित हो चुका है। कार्यक्रम को सदर विधायक मनीष जायसवाल, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, तमकुहीराज विधायक डाॅ. असीम राय आदि ने संबोधित किया। अंत में डीएम विशाल भारद्वाज ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एसपी संतोष कुमार मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल, एडीएम वैभव मिश्रा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें