फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक करोड़ से संवारा जा रहा मन्नी पार्क, जल्द होगा लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक करोड़ रुपये से संवारा जा रहा पर्यटन स्थल, ताल में नौकायन से लेकर बच्चों के मनोरंजन तक की होगी सुविधा
विज्ञापन

रामकोला। रामकोला विकास खंड के खोटही गांव स्थित मन्नी पार्क को करीब एक करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। पार्क में अशोक स्तंभ का निर्माण पूरा हो चुका है। ताल में नौकायन, बच्चों के लिए झूले और आकर्षक हरियाली समेत कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
मेरा गांव-मेरा गौरव की सोच को साकार करने के उद्देश्य से मन्नी ताल और उसके आसपास के क्षेत्र को नया स्वरूप दिया जा रहा है। पार्क तक पहुंचने के लिए सीसी सड़क बनाई जा रही है। सड़क के किनारे सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं, ताकि शाम के समय भी लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन


पार्क में हरियाली और फूलों से सजावट की जा रही है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं। वहीं, मन्नी ताल में घूमने-फिरने और नौकायन का आनंद लेने के लिए छोटी नाव की व्यवस्था की गई है। इससे पार्क में आने वाले लोगों को प्राकृतिक वातावरण के बीच मनोरंजन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


परियोजना पूरी होने के बाद यह स्थल न सिर्फ खोटही गांव, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने बताया कि मन्नी टोला स्थित मन्नी ताल और पार्क को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। यहां लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्थल को आकर्षक बनाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग यहां पहुंच सकें। पार्क का लोकार्पण जल्द होने की उम्मीद है।

ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद और ग्राम पंचायत अधिकारी जियाउर रहमान पार्क को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें