फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Mon, 24 Oct 2016 11:28 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
मांग - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
इंदरपुर। रामकोला क्षेत्र की ग्राम सभा लाल छपरा के लोगों ने सोमवार को कप्तानगंज एसडीएम से मुलाकात कर रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि पहले भी कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। अतिक्रमण के चलते आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

नौरंगिया के पूर्व विधायक दीपलाल भारती की अगुवाई में एसडीएम कप्तानगंज अरुण कुमार सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि लक्ष्मीगंज बाजार की मुख्य सड़क से धोधरही गांव की सीमा तक जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ से अतिक्रमण कर लिया गया है। शिकायतकर्ताओं सोहन राय, ढोढ़ा, गिरिजेश राय, राजन, बहादुर, पार्वती, कमली, मीरा, कुसुम, कपिलदेव, जितेंद्र, गुड्डी, कुंती, मीरा, पानमती आदि का आरोप था कि अतिक्रमण के चलते आने-जाने में दिक्कत होती है। विरोध करने पर विवाद की नौबत आ जाती है। पहले भी कई बार राजस्व अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई है, लेकिन दूसरे पक्ष के दबाव में आकर वहां कोई कार्रवाई नहीं होती है। एसडीएम ने इस मामले में रास्ते की पैमाइश कराकर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें