फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण, सिंचाई विभाग को नोटिस

विज्ञापन
खड्डा में सिचाई विभाग के बाउड्री गेट पर सरकारी ताला लगवाते एसडीएम व तहसीलदार । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण, सिंचाई विभाग को नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। एसडीएम ने सिंचाई विभाग की तरफ जमीन पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराते हुए उसे जब्त कराया और विभाग को नोटिस दी। जमीन की देखरेख का जिम्मा लेखपाल और ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार शनिवार को तहसीलदार डॉ. एसके राय व राजस्व टीम के साथ छितौनी पहुंचे। वहां बिहार बॉर्डर से लगे बौधी माई स्थान के पास करीब एक एकड़ जमीन ग्राम सभा के नाम से दर्ज है लेकिन पैमाइश और अभिलेखों की जांच में उस पर सिंचाई विभाग का कब्जा मिला। कुछ माह पूर्व ही सिंचाई विभाग ने उसकी बाउंड्री कराकर गेट लगा दिया। एसडीएम ने गेट पर सरकारी ताला लगाते हुए उसे जब्त कर लिया। इसके बाद विभाग के जिम्मेदारों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। नवसृजित छितौनी नगर पंचायत में छितौनी बाजार सहित बुलहवा, पनियहवा, बड़हरवा टोला, बैरा टोला, जोकहिया, मस्जिदिया टोला, भेड़िहरवा, कोइरी टोला आदि गांव व पुरवे शामिल किए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि इस नगर पंचायत में शामिल होने वाले कुछ गांवों की जमीन पर सिंचाई विभाग की तरफ से कब्जा कर लिया गया है। जमीन को चिह्नित कर उसे जब्त कर लिया गया है तथा सिंचाई विभाग को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। यह अभियान एक सप्ताह चलेगा। सरकारी जमीन पर कब्जा को हटाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें