फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और टैंपो की टक्कर में दो महिला समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और टैंपो की टक्कर में दो महिला समेत सात घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। कस्बा स्थित समउर बाजार मोड़ पर शनिवार को कार और टैंपो में भिड़ंत हो गई। इसमें टेंपो चालक और दो महिला समेत कुल सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो महिला समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को एक कार बिहार की तरफ से जा रही थी। अभी समउर मोड़ के पास पहुंची थी कि पटहेरवा से सवारी लेकर आ रहे टैंम्पो से टक्कर हो गई। इसमें टैंपो चालक श्रीराम (45), लोहलंगड़ी निवासी शीला देवी (33), मनोज (35), परमावती देवी (35) निवासी गगलवां पटहेरवां, धीरज (30) निवासी पटहेरवां, लक्ष्मी यादव (17) और बिहार के पटना निवासी कार चालक पिंटू कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी डीबी सिंह ने मौजूद लोगों की मदद से घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने शीला देवी, परमावती देवी और लक्ष्मी यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें